दूध सेहत के लिये सबसे उत्तम पेय पदार्थ है। दूध में
कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी
होता है जो ना केवल हड्डियों के लिये ही
बल्कि पूरी सेहत के लिये बढियां माना जाता
है। कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता।
READ: आयुर्वेद के अनुसार दूध पिने के कुछ
नियम
वहीं कई लोग दूध को ठंडा और कई लोग गरम
पीना पसंद करते हैं। क्या आपने कभी सोंचा है
कि दोनों में से कौन सा दूध पीना ज्यादा
बेहतर है? आइये आज इसी विषय पर बात करते
हैं...
अगर दूध पीने से पेट खराब होता हो, तो
गरम दूध पियें
गरम दूध पीने की एक अच्छी बात यह है कि
इसे पीने से आपका शरीर इसे आराम से हजम
कर सकता है। आप ठंडे दूध को कार्नफ्लेक्स
या ओट्स के साथ मिला कर पी सकते हैं,
लेकिन अगर आपको दूध हजम ना होता हो,
तो ठंडा दूध एक बार में पीने से बचें। जब दूध
को गरम किया जाता है तो, उसमें मौजूद
लैक्टोज ब्रेक डाउन हो जाता है, जिससे
वह पेट में जाने के बाद डायरिया या पेट
नहीं फुलाता।
READ: गरम-गरम दूध पीने के क्या हैं फायदे
हल्का गरम दूध पीने से नींद अच्छी आती
है
रात को सोने से पहले हल्का गरम दूध पीने से
अच्छी नींद आती है। दूध में amino acid
tryptophan होता है, जो नींद उत्प्रेरण
रसायनों, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का
उत्पादन करता है, जिससे आपका दिमाग
शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
ठंडा दूध एसिडिटी को शांत करता है
अगर आपको सीने में जलन और एसिडिटी
की समस्या है तो, ठंडा दूध पियें। खाना
खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पी
लेने से अत्यधिक एसिड उत्पादन कम हो
जाता है और एसिडिटी शांत हो जाती
है।
एसिडिटी और सीने में जलन से निजात
पाने के लिये करें ये 10 बदलाव
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाए ठंडा
दूध
गर्मियों में सुबह ठंडा दूध पीने से शरीर में
पानी की कमी नहीं होती और
डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिलता है। पर
अगर आपको सर्दी-जुखाम है तो, सुबह ठंडा
दूध ना पियें।
PMS से छुटकारा
कई महिलाओं में मासिक धर्म के समय मूड में
बदलाव देखा जाता है। तो अगर आपको भी
ऐसा होता है तो आपको केवल एक गिलास
गरम दूध का पीना होगा। इससे आप बेहतर
महसूस करेंगी।
Friday, 24 June 2016
गरम या ठंडा? कैसा दूध पियें, जो सेहत के लिये हो अच्छा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment