Wednesday, 27 April 2016

Answer of rahul gandhi

Bjp beshak lok sabha k chunaao me 15 lakh account me deyney ka wada kiya tha Jo avi tak account me nhi dey sakey lekin itna to jarur bhp sarkaar kiya hai ki wo 15 lakh dayney k bajaye 15lakh SE Jada ka is desh me kaam kiya or avi kaam hi rha hai is SE badiya KYa baat ho skti hai mera desh taraki kr rha hai itna desh me kaam ho rha hai ji ki us 15 lakh deyney SE kahi Jada behtar hai
Or ha Congress beshak kavi 15 lakh deyney ka wada nhi kiya ho lekin wo 15 lakh SE Jada ka chuna is desh ko LGA chuki hai or nhi ki apni sarkaar utna kavi kaam ki hai
Sta ka upyog krna chahiye lekin Congress kavi nhi ki
Aag v wo sirf lok sabha or rajya sabha me sirf walkout or hangama hi krta hai jo ki sharam ki baat hai kuch to ayesay v log hai Jo faisla acha ho ya bura unko bus hangama krna hai taki bill jaldi pass Na ho to 2019 tak Jada taraki Na ho jis SE koi mudda baney 2019 ka lok sabha chunaao jitney k liye
Pasand nhi hai ayesay log pe

Friday, 8 April 2016

नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर बनाने की योजना को कैबिनेट ने स्वीकृति दी

केंद्र सरकार ने 6 अप्रैल 2016 को कैबिनेट की बैठक में राष्‍ट्रीय जल विज्ञान परियोजना, एन एच पी और राष्‍ट्रीय जल सूचना केन्‍द्र (नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर) के कार्यान्‍वयन को मंजूरी दी.

नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर बन जाने के बाद लोगों को तय वक्त पर देश भर में पानी की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल करने के बारे में डाटा जुटाने में मदद मिलेगी.

इस परियोजना पर लगभग 36 अरब 80 करोड रूपए की लागत आएगी.

एन एच पी, राष्‍ट्रीय जल सूचना केन्‍द्र के जरिए आंकडा संचयन, आदान-प्रदान और विश्‍लेषण में सुधार सुनिश्चित करेगी.

मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन के वास्तुकार माइनेनी हरि प्रसाद राव का निधन

माइनेनी हरि प्रसाद राव, जिन्हें मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन (एमएपीएस) का जनक भी कहा जाता है, का 5 अप्रैल 2016 को चेन्नई में निधन हो गया. वे 88 वर्ष के थे.


उनका जन्म 21 जुलाई 1927 को अवनीगडा के नजदीक एडललंका गांव में हुआ. उन्होंने तीन वर्ष तक मुंबई परमाणु विद्युत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पद पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त वे कई वर्षों तक दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तरी भारत क्षेत्र के विद्युत बोर्ड के सदस्य पद पर भी कार्यरत रहे.

वर्ष 1984 में राव को पदम् श्री से सम्मानित किया गया. उन्हें विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में योगदान हेतु वर्ष 1983 में संजय गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्टैंड अप इंडिया योजना' का नोएडा में शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च 2016 को बाबु जगजीवन राम की जन्मजयन्ती पर नोएडा, उत्तर प्रदेश में 'स्टैंड अप इंडिया योजना' का शुभारम्भ किया.

इस योजना के तहत बैंक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों को 10 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए तक का कर्ज देंगे जिससे रोजगार पैदा करने वाले उद्दमियों को बढ़ावा मिलेगा.

सरकार इस योजना के तहत 2.5 लाख दलित उद्यमी तैयार करेगी.

स्टैंड अप इंडिया योजना मुख्य विशेषताएं:

• 10000 करोड़ रुपये की प्रारंभिक धनराशि के साथ भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के माध्यम से पुनर्वित्त खिड़की (रिफाइनैंस विंडो) देना.

• राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) के जरिए क्रेडिट गारंटी तंत्र बनाया जायेगा.

• यह उधारकर्ताओं को ऋण पूर्व चरण और संचालन दोनों के दौरान सहायता प्रदान करेगा.

• इसका फोकस अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उधारकर्ताओं को समर्थन देना है.

• इसका उद्देश्य 7 वर्ष तक बैंक का कर्ज चुकाने की सुविधा के साथ आबादी के पिछड़ों तक संस्थागत ऋण संरचना का लाभ पहुंचाना है.

• अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उधारकर्ताओं द्वारा गैरकृषि क्षेत्र वाले सेटअप में ग्रीनफिल्ड इंटरप्राइजेज के लिए 10 लाख रुपयों से एक करोड़ रुपयों के बीच की धनराशि उपलब्ध कराना है.

• इस योजना के तहत ऋण उचित तरीके से संरक्षित एवं ऋण गारंटी योजना के माध्यम से ऋण गारंटी द्वारा समर्थित करना होगा. इसके लिए वित्तीय सेवा विभाग निपटानकर्ता होगा.

• राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट कंपनी (एनसीजीटीसी) ऋण के लिए संचालक एजेंसी होगी.

• संयुक्त ऋण की मार्जिन मनि 25फीसदी तक होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2015 को अपने भाषण में ‘स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया’ पहल की घोषणा की थी.

आईटीसी लिमिटेड ने स्टारवुड होटल्स के साथ 40 साल की भागीदारी को नवीकृत किया

आईटीसी लिमिटेड और स्टारवुड होटल्स तथा रिसॉर्ट्स ने 7 अप्रैल 2016 को घोषणा किया कि, उन्होंने 11 आईटीसी विलासिता संग्रह होटल और 1 शेरेटन होटल ब्रांड से सम्बंधित मौजूदा भागीदारी के विस्तार के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किए.

आईटीसी और स्टारवुड ने भारत में लक्जरी ब्रांड के तहत 3 और आईटीसी होटल्स खोलने की घोषणा भी की.

हैदराबाद में आईटीसी कोहिनूर, अहमदाबाद में आईटीसी नर्मदा और कोलकाता में आईटीसी रॉयल बंगाल के साथ अगले 4 वर्षों में लक्ज़री ब्रांड के तहत 15 होटल खोले जायेगे.

आईटीसी लिमिटेड के बारे में:

• आईटीसी लिमिटेड एक भारतीय समूह है जिसका मुख्यालय कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में है.

• यह इम्पीरियल टोबैको कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के रूप में 1910 में स्थापित किया गया था.

• तेजी से बढ़ व्यापार के कारण इसे पांच भागो मे खंडित कर दिया गया है जैसेः तम्बाकू, खाद्य पदार्थ, होटल, स्टेशनरी और ग्रीटिंग कार्ड.

• ये भारत की निजी कंपनियों में कर-पूर्व लाभ की दृष्टि से दूसरे स्थान पर आती है.

स्टारवुड होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के बारे में:

• स्टारवुड होटल्स एंड रिसॉर्ट्स एक अमेरिकी होटल है जिसका मुख्यालय स्टैमफोर्ड, कनेक्टिकट मे है.

• ये दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनियों में से एक है.

मेक इन इंडिया: रक्षा क्षेत्र में भारत और इजराइल की मिली-जुली पहल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र सिंह मोदी का मेक इन इंडिया अभियान तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके तहत SIBAT और FICCI ने मिलकर 21 से 25 फरवरी तक इजराइल में एक संगोष्टी का आयोजन किया। हाल ही के वर्षों में SIBAT और FICCI की ये चौथी संयुक्त संगोष्ठी थी। यह संगोष्ठी मुख्य रूप से मेक इन इंडिया अभियान के तहत दोनों देशों के बीच रक्षा प्रतिष्ठानों और उद्योगों की साझेदारी के सम्बन्ध में हुयी। इस संगोष्ठी में 25 से ज्यादा भारतीय और लगभग 100 इजराइली रक्षा कम्पनियां इकठ्ठा हुयीं जिसमे मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया गया। इसमें भारत और इजराइल के बीच संयुक्त उद्यमों की विशाल क्षमता पर प्रकाश डाला गया जिसके लिए संगोठी में लगभग 500 से अधिक बैठके हुयीं।दोनों देशो के बीच एक और संगोष्ठी चेन्नई में इस साल होने की उम्मीद है, जिसमे आर्मी वाहनों को प्राथमिकता दी जायेगी।

राजदूत डैनियल कारमन ने कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि भारत और इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा रुझान के अद्वितीय सहयोग ने कई वर्षो से दोनों देशों को लाभान्वित किया है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और इजराइली कंपनियां पहले से ही भारत में परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, और प्रासंगिक सहयोगियों के साथ भारत के मेक इन इंडिया पहल को और अधिक व्यावहारिक और टिकाऊ साझेदारी बनाने के लिये तैयार हैं।

SIBAT के निदेशक Brig. Gen. (Ret.) मिशेल बेन बरूच ने कहा कि हाल ही के वर्षों में हमने भारतीय और इजरायली रक्षा कंपनियों के बीच बढ़ते सहयोग को देखा है। यह सहयोग दोनों देशों के सम्बन्धो में गर्मजोशी को दर्शाता है। ये सम्बन्ध साझा मूल्यों, विश्वास और खुलेपन पर आधारित हैं।इजराइल, भारत के बेहद भरोसेमंद रक्षा सहयोगियों की श्रेणी में जुड़ने की पूरी तैयारी कर चुका है। बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ इजराइल की प्रतिबद्धता से भारत और इजराइल के सम्बन्ध और भी मजबूत हुये हैं। दोनों ही देश आपसी सहयोग को कामयाब बनाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुये हैं। भारत अब तक इजराइल के लगभग 8 सैन्य उपग्रहों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के माध्यम से प्रक्षेपित कर चुका है।